logo

दांत दर्द से परेशान महिला ने कुएं में कूद किया सुसाइड, पहले भी किया था प्रयास

9288news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:

हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की वजह महिला का असहनीय दांत दर्द था। बुधवार की सुबह महिला की लाश कुएं से बरामद की गई। मृतिका की पहचान 57 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है। निर्मला पिछले 8 दिनों से दांत दर्द से परेशान थी। 

इलाज के बाद भी कम नहीं हुआ दर्द
इलाज होने पर भी दर्द कम नहीं हुआ। पहले निर्मला ने दोपहर में जान देने की कोशिश की थी लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था। आखिरकार रात में महिला ने सुसाइड कर ही लिया। महिला को शुगर एयर ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी। महिला दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन गुजार रही थी वह बिल्कुल अकेले थी उसकी कोई संतान भी नही थी। वो अकेले बसर कर रही थी। 

खुद ही निकाल लिया था अपना दांत
दर्द से परेशान महिला खुद से ही दांत को निकाल दिया था। उसके बाद दर्द और बढ़ गया था।  निर्मला देवी ने अपने ही कुएं में खुदकुशी की है। सुबह जब महिलाएं बर्तन धोने के लिए कुएं के पास पहुंची तो देखा कुएं में शव है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।