logo

पड़ोसी के घर सोने गई थी महिला, बंद घर से चोरी हुए लाखों के जेवरात

4826news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:
जामताड़ा के राजपल्ली मोहल्ले में चोरों ने बंद घर से जेवरात सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। बंद मकान के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी की गयी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद वहां थाना प्रभारी संजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। महिला घर में अकेली थी, इसलिए वह अपने पड़ोसी के घर में सोने गयी थी। महिला जब सुबह वापस अपने घर आयी तो देखा कि पूरा सामना बिखरा पड़ा है। महिला ने आस पड़ोस में लोगो को घटना की सूचना दी, जिसके बाद लोगो ने पुलिस को बुलाया। 

ये भी पढ़ें....... 

पति का हो गया है निधन 
जिस महिला के घर में चोरी हुई है, वह अपनी बेटी के साथ रजपल्ली में अकेले रहती है। कुछ महीने पहले ही उनके पति का निधन हो गया था। महिला के पति जामताड़ा कोर्ट में अधिवक्ता के रुप कार्यरत थे। जो जेवरात चोरी हुए हैं, वो उनकी बेटी की शादी के लिए बना कर रखे गये थे। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों का पता चल जाएगा।