logo

ट्रैक्टर से गिर पड़ी महिला मजदूर, गंभीर चोट की वजह से हो गयी मौत

7340news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:

पोटका थाना के संग्राम गांव में रविवार को ट्रैक्टर से गिर महिला मजदूर की मौत हो गयी। महिला की पहचान 30 वर्षीय लक्ष्मी सरदार के रूप में हुई है। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एमजीएम (mgm) भेज दिया गया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 

गांव लौटते समय हो गया हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से गिरने की वजह से महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी। महिला का एक पैर भी ट्रैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया था। मृत महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन मजदूरी करती थी। सुबह 4 बजे वो ट्रैक्टर से ईंट अनलोड करने गयी थी। अनलोडिंग के बाद उसी ट्रैक्टर से गांव लौट रही थी कि तभी नीचे गिर पड़ी।