logo

झारखंड में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं, हर दिन पांच बच्चियों के साथ हो रहा दुष्कर्म : मिस्फीका हसन

3093news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची          

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिस्फीका हसन ने राज्य में महिला सुरक्षा के सवाल पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं है। हर दिन राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी, दलित महिलाओं व बच्चियों के साथ हृदयविदारक, अमानवीय और बर्बरतापूर्वक अत्याचार हो रहा है, बलात्कार हो रहा है। चार वर्ष की बच्चियों से लेकर आश्रम में साध्वी तक सुरक्षित नहीं है।

नौ महीने में 1359 बलात्कार की घटनाएं

मिस्फीका ने कहा कि हेमंत सरकार राज में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। झारखंड पुलिस के आंकड़ों की माने, तो जनवरी से सितंबर तक के बीच झारखंड में 1359 बच्चियों के साथ दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। यानी प्रति दिन पांच बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है। इनमें सबसे ज्यादा आदिवासी, दलित बच्चियां हैवानियत की शिकार हो रही है। इसका सबसे ज्यादा कुप्रभाव आदिवासी, दलित, गरीब, पिछड़ों-वंचितों पर होता है।

नाबालिक के मामले में खूंटी पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरती

अपने बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि खूंटी में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरती है। इसकी जांच के लिए भाजपा महिला मोर्चा की एक टीम खूंटी भी पहुंची थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में भी पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है। मिस्फीका ने सभी बातों को रखते हुए सराकर पर हमला किया है।