logo

टोक्यो ओलंपिक्स 2020: महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 3 बार की ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर-फाइनल में हराया

11439news.jpg

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 


टोक्यो ओलंपिक्स से सोमवार को अच्छी खबर आई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। लड़कियों ने तीन बार की ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने टीम ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया। भारत ने मैच के शुरुआत में ही 1 गोल दाग दिया था। पूरे मैच में भारतीय टीम का दबदबा दिखा। ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ एक भी गोल दागने में नाकाम रहा। भारत की तरफ से इकलौता गोल गुरजीत कौर ने किया था। यही पूरे मैच का एकमात्र गोल था। 

पुरुष हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में
गौरतलब है कि रविवार को ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 49 साल बाद ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने तो पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। ये भारतीय हॉकी के लिए एक तरह से पुनर्जन्म वाली बात है। ये बड़ी कामयाबी है। 

खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
महिला हॉकी टीम की जीत पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी। उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि शानदार प्रदर्शन। महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में हर कदम के साथ इतिहास रच रही है। हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। अनुराग ठाकुर ने लिखा कि 130 करोड़ भारतीय भारत का ध्वज तिरंगा लेकर महिला हॉकी टीम के ठीक पीछे खड़े हैं। 

 

हेमंत सोरेन ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महिला हॉकी टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि अद्भुत। ओलंपिक में महिला हॉकी टीम ने अपनी धमक दिखा। पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली देश की हमारी बेटियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो गई भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 2 खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान शामिल हैं। झारखंड के लिए भी ये गौरव का विषय है। 

 

अर्जुन मुंडा ने भी महिला हॉकी टीम को बधाई दी
केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा कि महिला हॉकी टीम इतिहास रच रही है। हमारी महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारत की पुरुष और महिला टीमें टोक्यो ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। ये गर्व का क्षण है। 


Congratulations....Women’s Hockey #TeamIndia is scripting history.Our Women's Hockey Team has defeated Australia! India's Men's and Women's teams have reached semi-finals at #Tokyo2020
#Cheer4Indiia #Hockey @TheHockeyIndia pic.twitter.com/oxPmCgiTcm