logo

क्या लेके आया बंदा क्या लेके जाएगा.. महिलाओं की दारू पार्टी देख ऑफिसर भी नहीं रोक पाए हंसी

8172news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख ऑफिसर भी अपनी हंसी नही रोक पा रहे हैं। अपने अपने ट्वीटर हैंडल से वीडियो को शेयर कर रहे है। वीडियो वायरल में देखा जा सकता हैं कि कुछ महिलाएं बैठी हुई हैं। बीच में एक टेबल रखी हुई है उस टेबल पर खाने की कई चीजें रखी हुई है। उसी टेबल पर दारू की बोतल रखी है। सभी महिलाओं के हाथ मे शराब का ग्लास है। महिलाएं जमकर इस माहौल का मजा उठा रही हैं। साथ ही एक गाना बज रहा है जो इस वीडियो का महौल बनाया हुआ है।

आईपीएस अफसर ने किया शेयर
इस वीडियो को आईपीएस अफसर रूपिन शर्मा (IPS Rupin Sharma) ने अपने ट्विटर एकाउंट से  शेयर किया है।  उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ क्या लेके आया है, क्या के जाएगा, बाहर जाने से तो यह अच्छा’। साथ ही उन्होंने फनी फनी इमोजी भी कैप्शन के साथ पोस्ट किए हैं। इस वीडियो को लाखों लोग देख रहे है और यह  मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और हजारों लोग इसमें अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।