logo

महुआ चुनने गयी महिला पर लकड़बग्घे ने किया हमला, महिला हुई गंभीर रूप से घायल

7291news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार:
लातेहार (Latehar) में महुआ चुनने गयी एक महिला पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। शुक्रवार की सुबह महिला बाजमरी जंगल ( Bazamari Jungle) महुआ चुनने गई थी। उसी दौरान लकड़बग्घे (Hyster) ने महिला ने हमला कर दिया। हमले में महिला के दो दांत और बाया हाथ टूट गया। स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान बसंती देवी (basanti devi) के रूप में की गयी है। 

लकड़बग्घे को भगाया गया 
बालूमाथ थाना क्षेत्र (Balumath Police Station Area) के मासियातू पंचायत के दोकर गांव के धनी पराया टोला की है। महिला सुबह 5 बजे जंगल में महुआ चुनने गई थी। उसी वक़्त लकड़बग्घा ने महिला पर हमला कर दिया। महिला शोर मचाने लगी उसकी आवाज सुनकर आसपास महुआ चुन रहे लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडे से लकड़बग्घे को भगाया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है।