logo

योगी आदित्यनाथ ने पेश किया साढ़ चार साल के कामकाज का रिपोर्ट-कार्ड

योगी आदित्यनाथ ने पेश किया साढ़ चार साल के कामकाज का रिपोर्ट-कार्ड

द फॉलोअप टीम, लखनऊ : 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले साढ़ चार साल में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ है। उत्त र प्रदेश में हर वर्ग के विकास के लिए काम किया गया है। योगी ने  उक्त बातें आज मीडिया से कहीं। रविवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताईं। सरकार के 4.5 साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। कहा कि साढ़े चार साल में हमने सुशासन देने की पूरी कोशिश की है। इसपर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज़ करते हुए कहा- 'ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास...।'

 

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी तरह से कमर कस लिया है। भाजपा सरकार ने एक नया नारा भी दिया है, 'विकास की लहर, हर गांव-हर शहर, काम दमदार-योगी सरकार, माफिया चूर-भय दूर।' मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया पर सख्ती, कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के सामने मौजूद होंगे।