द फॉलोअप टीम, रांची:
हर महीने सिर्फ 100 रुपए की जमापूंजी आपको मालामाल बना सकती है। जी हां हर महीने माइक्रो-एसआईपी (Micro-SIP) में सिर्फ 100 रुपए जमा कर आप लंबे समय में करोड़ों का फंड ले सकते हैं। 100 रुपए का हर महीने Micro-SIP पर जमा करते हैं तो एक साल में आप 1200 रुपए जमा करेंगे। 20 साल में यह 24000 रुपए होगा। हर साल इस पर 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 98,925 रुपए हो जाएगा और अगर आप इसे 30 साल का समय दें तो यह करीब 3.5 लाख रुपए होगी। और 50 साल में 39 लाख हो जाएगा।

क्या है माइक्रो SIP?
SIP का निवेश अगर सिर्फ 100 रुपए से शुरू किया जाए तो Micro SIP कहलाता है। म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) रेगुलेटर सिक्योरिटीज एक्सचेंज एंड बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने माइक्रो-सिप (Micro SIP) में निवेश करने वालों के लिए KYC नियमों को आसान किया था। बिना PAN के भी इन्वेस्टर्स इसमें निवेश कर सकते हैं। दो शर्तों का पालन करना होगा है। आप साल में 50,000 रुपए से ज्यादा का निवेश नहीं कर रहे हो और नाम-पते के साथ पहचान पत्र देना होगा।

ये डॉक्युमेंट देना होगा
माइक्रो SIP के लिए आपके पास फोटो आइडेंटिफिकेशन डॉक्युमेंट की फोटोकॉपी, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इनके वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स भी रहने चाहिए। छोटू SIP के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की जानकारी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों से हासिल की जा सकती है। आपके डॉक्युमेंट्स सही होने चाहिए। इन्वेस्टर्स को इस पर अपना साइन करना होता है। अटेस्टेशन के लिए कागजात पर किसी ARN होल्डर का साइन भी जरूरी है, जो AMFI के पास म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर के तौर पर रजिस्टर्ड होता है।

कौन कर सकता है निवेश?
माइक्रो SIP इंडिविजुअल्स, NRI, माइनर भी खोल सकते हैं। माइक्रो SIP के लिए HUF या दूसरी कैटिगरी के इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को छूट नहीं है। माइक्रो SIP में एकमुश्त निवेश के लिए छूट नहीं मिलती है। एक फाइनेंशियल ईयर में 50,000 से कम होने पर भी एकमुश्त निवेश लागू नहीं होता। यह सिर्फ SIP के लिए है और इसके तहत कुल रकम एक फाइनेंशियल ईयर में 50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक से ज्यादा माइक्रो SIP भी शुरू की जा सकती हैं। अगर माइक्रो SIP एसआईपी के डॉक्युमेंट्स गलत या अधूरे मिलते हैं तो निवेशक को डिफिशिएंसी मेमो मिलेगा और SIP एप्लिकेशन रद्द हो जाएगी।