logo

गिफ्ट के लालच में लड़के ने बना ली 35 गर्लफ्रेंड्स, जानिए! कैसे हुआ खुलासा

गिफ्ट के लालच में लड़के ने बना ली 35 गर्लफ्रेंड्स, जानिए! कैसे हुआ खुलासा
द फॉलोअप टीम, डेस्क:

लड़का एक साथ 35 लड़कियों को डेट कर रहा था। इसमें से किसी भी गर्लफ्रेंड को लड़के की दूसरी गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी नहीं थी। लड़का काफी समय तक लड़कियों के साथ धोखा करता रहा। हालांकि, उसकी एक गलती भारी पड़ गयी। लड़के की पोल खुल गयी। अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। ये पूरा मामला जापान का है। ये पूरा मामला क्या है। पुलिस ने कार्रवाई क्यों की। चलिए, जानते हैं। 

गिफ्ट के लिए बनाता था गर्लफ्रैंड
मामला जापान का है जहां पुलिस ने एक ही समय में 35 महिलाओं के साथ रिलेशन रखने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने सभी महिलाओं से अपना जन्मदिन अलग-अलग बताया था। युवक की पहचान 39 वर्षीय ताकाशी मियागावा के रूप में कई गयी है। इस युवक की सबसे पहली गर्लफ्रेंड ने उसे गिफ्ट दिया था। तब से इस युवक का गिफ्ट का शौक और लालच बढ़ता गया।

एक साथ 35 महिलाओं को किया डेट
युवक ने गिफ्ट लेने के चक्कर में नई-नई गर्लफ्रेंड्स बनानी शुरू कर दी।  कुछ ही दिनों में उसकी 35 महिलाओं से रिलेशन हो गए। वो सभी महिलाओं को एक साथ डेट करता रहा था। एक रिपोर्ट में बताया गया कि वह प्यार के लिए नही बल्कि गिफ्ट्स लेने के लिए ऐसा कर रहा था। ये गलती उस पर भारी पड़ गयी। 

सिंगल महिलाओं से होती थी दोस्ती
आरोपी ताकाशी मियागावा एक पार्ट टाइम वर्कर है। वह घर-घर जाकर सामानों को बेचता है। ताकाशी सभी महिलाओं से मार्केटिंग कंपनी के जरिए मिला। जितनी महिलाओं से वह मिलता एक-एक करके सबको गर्लफ्रेंड्स बनाता और उनसे गिफ्ट्स लेता। सबको अपना जन्मदिन भी अलग-अलग बताता। उसने 47 वर्षीय गर्लफ्रेंड को अपना बर्थ डे 22 फरवरी बताया था। किसी को बर्थ डे जुलाई में बताया तो किसी अप्रैल।

धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेजा गया
उसका सही बर्थडे 14 नवंबर था। उसने सारी महिलाओं से पार्टी भी ली और उनसे महंगे-महंगे गिफ्ट लिए। अचानक एक महिला को लगा कि युवक उसे धोखा दे रहा है। उसने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो मियागावा की एक-एक करके 35 गर्लफ्रेंड्स सामने आईं। ज्यादातर वो सिंगल महिलाओं को निशाना बनाता था। फिलहाल अब वो पुलिस की गिरफ्त में है। मीडिया ने भी उसे 'जापानी रोमियो' नाम दिया है। पुलिस ने मियागावा को  जेल भेज दिया है।