logo

बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की कुटाई, पति से अफेयर रास ना आई

बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की कुटाई, पति से अफेयर रास ना आई

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

भाई-बहन के लड़ाई झगड़े तो होते रहते हैं। बहनों के बीच का झगड़ा तो जैसे नार्मल बात है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो 2बहनों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। उसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जायेंगे। सोशल मीडिया पर जीजा-साली के रोमांस की एक कहानी गजब वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि बड़ी बहन ने छोटी बहन का क्या हाल किया है। 

जीजा-साली का अफेयर 
जिंदगी में कुछ रिश्ते बड़े ख़ास और करीबी माने जाते हैं। इनमे से जीजा-साली और देवर-भाभी के रिश्ते काफी नाजुक होते हैं। दोनों ही रिलेशन में हंसी-मजाक होता रहता है। इनमें गलतफहमियां भी सबसे ज्यादा रहती है। जिस वायरल वीडियो की हम बात कर रहे है वो जीजा-साली से जुड़ा हुआ है। इस घटना में एक बहन किसी ऑफिस में इंटरव्यू देने के लिए गई हुई थी। जब उसकी बड़ी बहन को पता चलता है कि उसका अफेयर अपने जीजा के साथ है तो वह इंटरव्यू वाली जगह पर पहुंच जाती है और वहीं अपनी छोटी बहन की कुटाई करने लग जाती है। 

लोग दे रहे प्रतिक्रिया 
इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग इसमें तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं। एक यूजर ने लिखा आमतौर पर बहन अपनी बहन को इंटरव्यू के लिए दही चीनी खिलाकर भेजती है लेकिन यहां तो उल्टा ही हो गया।