logo

लड़की को अश्लील मैसेज भेजता था युवक, परिजनों ने बीच सड़क की जमकर धुनाई

8250news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के पास एक लड़के को कुछ युवकों ने जमकर पीटा। फिर सब के सब फरार हो गए। जब लड़के को सब मिलकर मार रहे थे तो वहां भीड़ जमा हो गयी। किसी को कुछ पता नहीं चल रहा था कि आखिर सब मिलकर एक लड़के की पिटाई क्यों कर रहे है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया तो सब मौके से फरार हो गए। जिसकी पिटाई हो रही थी वह भी। 

 लड़की को करता था परेशान
बताया जा रहा है कि जिस युवक की पिटाई की गई थी वह एक लड़की से प्रेम करता था और उसे खूब मैसेज किया करता था। अचानक ही युवक लड़की को अश्लील मैसेज भेजने लगा। लड़की ने उसे काफी मना किया। बावजूद इसके युवक अपनी हरकतों से बाज नही आया और उसे अश्लील मैसेज भेजता रहा। और तो और लड़की के साथ अपना फोटो जोड़कर सोशल मीडिया में डाल दिया। जब लड़की के परिजनों को इसकी खबर हुई तो लड़की के परिजन युवक की तलाश करने लगे। साकची रामलीला मैदान के पास युवक को देखते ही उसको जमकर पीटा।