logo

3 महीने बाद सऊदी अरब से स्वदेश लौटा सुभाष चंद्र चौहान का शव, मजदूरी करने गये थे

13487news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:

विदेशों में मृत्यु होने के बाद वहां से शव मंगवाना भी किसी जंग से कम नहीं। ऐसा ही कुछ हुआ है बलिया में। सिकंदरपुर के सुभाष चंद्रा चौहान का पार्थिव शरीर लगभग 3 महीने बाद अपने घर लौटा है। सऊदी अरब से हवाई मार्ग से सुभाष चंद्रा चौहान का शव दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लाया गया। यहां से सुभाष चंद्रा का शव बलिया में उनके गांव बसारिकपुर लाया गया। 

मजदूरी करने गए थे 
सुभाष सऊदी अरब मजदूरी करने गए थे। 3 महीने पहले खबर आयी कि 30 जून को बीमारी से उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु के 3 दिन बाद यह खबर बलिया में रह रहे उनके परिवार को मिली। परिवार के लोग यह खबर सुनकर सुन्न रह गए थे। परिवार वालों को यह समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या कैसे करें। उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा था। यह खबर जब दिल्ली में रह रहे समाजिक कार्यकर्ता अखिलेश चौहान तक पहुंची तो इस मामले को अपने हाथ में लिया और बलिया के जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी। बलिया जिलाधिकारी कार्यालय से सुभाष चंद्रा चौहान की पहचान होने के बाद अखिलेश चौहान केंद्र सरकार की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से संपर्क किया।

दूतावास से संपर्क साधा
इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने सऊदी अरब की दूतावास से संपर्क किया। मृतक से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज सऊदी अरब के राजनीतिक दूतावास रियाद और वाणिज्य दूतावास जेद्दाह को दिए गए। तब जाकर पार्थिव शरीर को सऊदी अरब से भारत भेजने की अनुमति मिल सकी। पूरे प्रक्रिया में लगभग 3 महीने लग गए। सऊदी अरब के कठोर नियमों के कारण देरी हुई है। सऊदी अरब से दिल्ली तक सुभाष का शव को लाने का सारा खर्च भारत सरकार उठाएगी। दिल्ली से बलिया तक लाने का खर्च परिवार ने उठाया। 

सबकी आंखे हुई नम 
3 माह बाद बलिया युवक का शव सऊदी अरब से पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गईं। कमाने की आस में सऊदी अरब गए बलिया के युवक के स्वजनों के सपने चकनाचूर हो गए। 30 जून को बीमारी के कारण युवक की वहीं मौत हो गई। लगभग 3 माह से उसके अंतिम दर्शन के इंतजार में स्वजनों की आंखें पथरा गईं। आखिरकार सोमवार को उसका शव गांव लाया गया। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गईं।

इसे भी पढ़िये: 

बैजनाथ महतो की हत्या पर बोले रघुवर दास, प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का शिकार हुआ युवा पत्रकार

लखीमपुर मामले में गर्माई सियासत! घटनास्थल पहुंचने की तैयारी में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता, पढ़िए प्रतिक्रिया