logo

नशे में धूत्त युवक ने 150 फीट गहरे कुएं में लगाई छलांग, कड़ी मशक्कत से निकाला शव

8351news.jpg
द फॉलोअप टीम, अलवर:
अलवर के बम्बोरा गांव में सोमवार की रात एक युवक ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। मृतक का शव निकालने में प्रशासन व एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को चार घंटे का समय लग गए। बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में छलांग लगाई। मृतक की शादी नही हुई थी। 

कुएं में जहरीली गैस का रिसाव
तहसीलदार पुष्पेंद्र ने बताया कि कुआं 150 फीट गहरा है। कुएं से जहरीली गैस का रिसाव भी हो रहा था इस वजह से दम घुटने लगी थी। इसलिए रेस्क्यू टीम को ऑक्सीजन किट के साथ कुएं में उतरना पड़ा। तब जाकर शव निकाला गया।

छानबीन में जुटी पुलिस
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  पता लगेगा कि व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई या जहरीली गैस की वजह से दम घुटने पर। चूंकि कुएं में जहरीली गैस थी इसलिए शव को रेस्क्यू करने में भी काफी समय लगा । टीम कई बार कुएं में नीचे उतर रही थी फिर उनको ऊपर आना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।