logo

बहनों से सांप को राखी बंधवा रहा था युवक तभी डंसने से हो गई मौत, बहनों की चीत्कार से दहला गांव

12048news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना: 

सारण जिले में एक शख्स की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक मनमोहन की सांपो से बहुत ही अच्छी दोस्ती थी। वो करीब 10 सालों से सांपो को पकड़कर उनके जख्म को ठीक करता था और जो लोग सर्प दंश का शिकार होते थे उनका भी इलाज करता था। रक्षाबंधन के दिन उसे सांपो के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। लोगों के सांप से बचाने वाला 25 वर्षीय मनमोहन खुद ही सांप का शिकार हो गया। 

राखी बंधवा रहा था सांप को 
जानकरी के मुताबिक मनमोहन सांप को राखी बंधवाना चाहता था। मनमोहन ने दो जहरीले सांप को पकड़कर रखा था। वो सांपों के पूछ को पकड़कर अपनी बहन से राखी बंधवाने की कोशिश कर रहा था। तभी सांप ने उसे डंस लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सांप के काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मनमोहन की मौत की खबर पर लोगों यकीन नहीं हो रहा है। कोई विश्वास नहीं कर रहा है कि जिसकी सांपों से इतनी अच्छी दोस्ती थी वह सांप के काटने से कैसे मर सकता है। 

एक दशक से लोगों को ठीक कर रहा था 
लोग बता रहें कि मनमोहन एक दशक से भी ज्यादा समय से सांपों को पकड़कर उनके जख्म का इलाज करता था।  वह कर सांपों को जीवनदान देता था। सर्प दंश से पीड़ित सैकड़ों लोगों को ठीक करता था। वह कैसे सांप का शिकार हो गया। अचानक से हुई मनमोहन की मौत की खबर पर लोग विश्वास नहीं कर रहे हैं। गांव में मातम का माहौल है।