logo

बाइक और हाईवा में भिड़ंत से 1 की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

6739news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
जमशेदपुर से रांची आ रही बाइक और हाईवा के बीच टक्कर हो गयी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक घायल हो गया। मृतक की पहचान गोपी पाल के रूप में हुई है। घटना नामकुम थाना क्षेत्र के बयांगडीह की है।  

पल्सर बाइक में सवार थे युवक
दोनों युवक पल्सर बाइक में सवार थे। दोनों नामकुम बरगावां के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पोलिटेकनिक एवं टेक्नोलॉजी में परीक्षा देने आए थे। गोपी पाल जमशेदपुर का रहने वाला था। घायल अभिषेक कुमार की इलाज रिम्स में किया जा रहा है।  

घायल की स्थिति गंभीर
गोपी के पिता विकास पाल ने हाईवा चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल अभिषेक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हाइवा और बाइक जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।