logo

रात को घर से बाहर चबूतरे में सोया था युवक, सुबह खून से लथपथ मिली लाश

8495news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झोपड़ी ऊपर टोला में एक युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान 31 वर्षीय जगत सोरेन के रूप में हुई है। जगत की देर रात पत्थर से कुचल कर हत्या की गई है। मृतक घर से कुछ दूरी पर बने चबूतरे पर सोया था। वहीं युवक की लाश पड़ी मिली। 

बरामदे में ही सोया था मृतक
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब लोगों ने देखा तो उसका शव  खून से लथपथ पड़ा था। जगत के भाई मुन्ना सोरेन ने बताया कि रात 2 बजे उसने अपने भाई को फोन किया था और कहा कि भूख लगी है। जब उसे खाना दिया गया तो उसने कहा कि खाना अच्छा नहीं है और यह कहकर वह बाहर चबूतरे पर सो गया। इसके बाद जगत का भाई भी घर बंद कर के सो गया।

छानबीन में जुट गयी है पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना में प्रयुक्त पत्थर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।  फिलहाल हत्यारों का पता नहीं चला है और ना ही उसकी हत्या करने के कारण स्पष्ट हो सका है। परिजनों ने बताया कि जगत की शादी नहीं हुई थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।