logo

'नक्सली क्षेत्र से हूं' कहकर धमकी देता था महिला को, आरोपी हुआ गिरफ्तार

10608news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा:
जामताड़ा थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि एक युवक उसे अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि पड़ोसी रामानुज उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव दे रहा है।  साथ ही यह भी धमकी दे रहा है कि वह नक्सल प्रभावित क्षेत्र से से है, इसलिए वह कुछ भी कर सकता है। महिला ने बताया कि वह उसके व्हाट्सअप पर पिछले एक सप्ताह से अश्लील वीडियो और फोटो भेज उसको प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी महिला को अपने पास बुलाने का दबाव बना रहा है। जब उसने इनकार कर दिया तब वह उसके पति को मारने की बात कहने लगा। आरोपी  रामानुज दवा का थोक विक्रेता है।

गिरफ्तार हुआ आरोपी  
पीड़ित महिला की शिकायत पर जामताड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रामानुज सिंह को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। महिला ने ससुराल वालों को सारी घटना की जानकारी दी। ससुराल वालों ने महिला का साथ दिया। उनके सहयोग से महिला ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रामानुज सिंह के खिलाफ जामताड़ा थाना में कांड संख्या कांड संख्या 80/21 दर्ज कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जामताड़ा जेल भेज दिया गया है।