logo

जानिए! अब किस परिवार में छिड़ी राजनीतिक जंग, कौन संभालेगा विरासत

जानिए! अब किस परिवार में छिड़ी राजनीतिक जंग, कौन संभालेगा विरासत
द फॉलोअप टीम, तेलांगना:

2004 से 2009 के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वाईएस राजशेखर रेड्डी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी की मौत के बाद उनके बेटे जगनमोहन रेड्डी ने कांग्रेस से अलग होकर एक नई पार्टी बनाई थी वाईएसआर कांग्रेस। जगनमोहन रेड्डी फिलहाल आंध्र प्रदेश के सीएम हैं। अब खबर आ रही है कि उनकी बहन वाईएस शर्मिला ने 8 जुलाई को एक नई पार्टी बनाई है वाईएसआर तेलंगाना। खबर तो यह भी है कि वाईएस शर्मिला आने वाले समय में तेलंगाना में चुनाव लड़ेंगी। 



राजन्ना राज्यम वापस लाना चाहती हैं
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी को लॉन्च करते हुए शर्मिला ने कहा कि वे तेलंगाना में ‘राजन्ना राज्यम’ को वापस लाना चाहती हैं।  दिवंगत राजशेखर रेड्डी के शासन में राज्य में कई गरीब कल्याण योजनाएं शुरू हुई थी। शर्मिला ने कहा कि वे अपनी पार्टी के जरिये तेलंगाना आंदोलन की आकांक्षाओं को पूरा करना चाहतीं है।  ताकि सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही तय की जा सके। 



चुनाव के वक़्त जगनमोहन जेल में थे 
2012 में जगनमोहन रेड्डी भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल गए थे। दूसरी तरफ राज्य में एक लोकसभा सीट और 18 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी लड़ना था। उस समय ही शर्मीला का राजनीति में उभार हुआ। उन्होंने चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। जगन मोहन की पार्टी ने 18 में से 15 विधानसभा सीट जीतीं एक लोकसभा सीट भी मिली। चुनाव के बाद शर्मिला ने 3,112 किलोमीटर की पदयात्रा की। करीब 150 जनसभाओं को संबोधित किया। सितंबर, 2013 में जगन मोहन रेड्डी भी जेल से रिहा हुए। उनके आते ही शर्मिला पर्दे के पीछे चली गईं। 



भाई-बहन में बढ़ता चला गया मतभेद
गौरतलब है कि अभी तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी की सरकार है। के चंद्रशेखर राव वहां के मुख्यमंत्री हैं। 2019 के चुनाव में शर्मीला ने अपने भाई जगनमोहन रेड्डी के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार किया था। बताया जाता है कि शर्मिला के अंदर अपने पिता की राजनीतिक खूबियां हैं और जगन मोहन रेड्डी को सीएम बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। 



भाई से सीधा नहीं उलझना चाहतीं शर्मिला! 
2019 के चुनाव के बाद शर्मिला को उम्मीद थी कि उन्हें या तो कैबिनेट में जगह मिलेगी या राज्यसभा में लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ इसलिए दोनों के बीच मतभेद भी बढ़ते गए। दोनों ने खुद की ही अपनी पार्टी बना ली।  हालांकि, शर्मिला ने पार्टी को तेलंगाना में लॉन्च किया है। इसका एक यह भी कारण बताया जा रहा है कि वह अपने भाई से सीधे तौर पर नहीं उलझना चाहती है।