logo

अब नागरिकों को लग सकेगी जायडस कैडिला की वैक्सीन, डीजीसीआई ने दी मंजूरी

अब नागरिकों को लग सकेगी जायडस कैडिला की वैक्सीन, डीजीसीआई ने दी मंजूरी
द फॉलोअप टीम, अहमदाबाद: 

दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन अल्फा 2 बी को भारत में आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गयी है। अहमदाबाद स्थित दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है। ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया यानी डीजीसीआई ने आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी। 

स्पूतनिक वैक्सीन को भी मिली मंजूरी
अभी कुछ दिनों पहले ही भारत में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली। स्पूतनिक वी वैक्सीन की एक डोज की कीमत 750 रुपये होगी। जून से इसका इस्तेमाल भारत में शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले भारत में कोवैक्सीन और कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। 

भारत में फिलहाल दो वैक्सीन को मंजूरी
इस वक्त भारत में लोगों को दो वैक्सीन लगाई जा रही है। हैदराबाद स्थित दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटैक ने कोवैक्सीन बनाई है। लोगों को कोवैक्सीन की दो डोज दी जा रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन किया है। इसकी भी दो डोज नागरिकों को लगाई जा रही है। भारत में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की गयी थी। 

1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू
भारत में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से की गयी थी। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत 1 अप्रैल से की गयी थी। इसके तहत 45 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को वैक्सीन दिया जा रहा है। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत 1 मई से होगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को टीका लगाया जाएगा। भारत में अब 4 वैक्सीन को मंजूरी मिल गयी है।