logo

अजब-ग़ज़ब : पुल के पीलर की हो रही थी खुदाई, 30 फीट नीचे प्राचीन शिव लिंग पाकर हैरान लोग

shivling.jpg

पटना:

देश-दुनिया ने 1 मार्च को महा शिवरात्रि बहुत ही धूम-धाम से मनाया। कहीं शिव बारात निकाली गयी तो कहीं शिव-पार्वती विवाह का नाट्य मंचन किया गया। इसी बीच शिवरात्रि के तीसरे दिन बिहार के सिवान जिले में एक अजूबी घटना हुई। जिसे इसका पता चला वो हैरान रह गया। यहां दाहा नदी पर पुल बन रहा है। जिसके पीलर के लिए खुदाई की जा रही है। इसी दौरान लगभग 30 फिट नीचे अचानक एक प्राचीन शिव लिंग मिल गया। इंजीनियर ने पास के मंदिर के पुजारी को बुलाकर जब शिव लिंग को दिखाया तो वो भी हैरत में पड़ गए। शिव लिंग को लगभग 500 साल पुराना बताया जा रहा है।

 

शिव लिंग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिव लिंग को मां जानकी मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। जहां हुजूम पहुंच रहा है। पूजा-पाठ जारी है। हर किसी का कहना है कि ऐसा अद्भुत शिव लिंग उन्होंने कभी नहीं देखा है। एक इंजीनियर का कहना है कि उन्होंने भी अपने 60 साल की नौकरी के दौरान ऐसा शिव लिंग नहीं देखा था।  हालांकि, अभी तक इसकी जांच नहीं हुई है कि यह कितना पुराना है।