logo

जमशेदपुर : शरारती तत्वों ने हनुमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया, BJP ने की कार्रवाई की मांग

055a2a72-c425-4cd6-b9ac-08e7e29363cb.jpg

जमशेदपुर: 

जमशेदपुर के कदमा में शनिवार को शरारती तत्वों ने हनुमान की प्रतिमा को खंडित किया था। शरारती तत्वों ने मंदिर को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इसी आलोक में रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों तथा कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी ली। कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास से महज आधा किमी दूर इस वारदात का होना निंदनीय है। इस दौरान वहां भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। 

मामले के जल्द उद्भेदन की मांग
मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता अभय सिंह ने कदमा थाना प्रभारी से मांग की है कि घटना का जल्द उद्भेदन किया जाये। उन्होंने कहा कि ये हिंदू समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि शहर में मंदिर तोड़े जा रहे हैं। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधियों के दिल में प्रशासन का खौफ नहीं है। उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा। 

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
अभय सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन केवल हेलमेट चेकिंग में लगी है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति दयनीय है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। राजधानी रांची हो या जमशेदपुर, हर जगह स्थिति भयावह है। अभय सिंह ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा नहीं किया गया तो बीजेपी सड़क पर उतरेगी। थाना प्रभारी ने कहा कि उनकी टीम बीते 10 दिनों का सीसीटीवी फुटेज देखेगी। दोषियों की पहचान कर अविलंब कार्रवाई की जायेगी।