logo

महाशिवरात्रि : हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय-प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की भोले शंकर की पूजा

priyanka1.jpg

रांची:

‘महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय।‘ सोशल मीडिया में तस्वीरें पोस्ट करते हुए मशहूर स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस यह लिखा है। महाशिवरात्रि की पूजा दोनों ने लॉस एंजलिस में की। इसके बाद प्रियंका ने तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की हैं। सुबह से ही तस्वीर वायरल हो रही है।

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सरोगेसी से माता- पिता बने हैं। पेरेंट्स बनने के बाद उनकी यह पहली शिवरात्रि है। तस्वीर में भगवान शिव की बड़ी सी मूर्ति है। पुरोहित हैं। सिर पर पल्लू रखे हुए प्रियंका फार्श पर बैठी हुई हैं। उनके साथ निक जोनस भी दिखलाई दे रहे हैं।