logo

जयंती : राष्ट्रीय युवा शक्ति के युवाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज को किया याद

uttam.jpg

रांची:

राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। बूटी मोड़ स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर उनकी वीरगाथा को नमन किया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष उत्तम यादव की अगुवाई में हुआ। 

 

उत्तम यादव ने बताया कि शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ था। उन्होंने दुनिया को यह दिखाया है कि एक राजा कैसा होता है। एक राजा अपनी प्रजा को कैसे संभालता है। आज की दुनिया में शिवाजी महाराज लोगों के सामने एक मिसाल बन चुके हैं। उनके पराक्रम की लोकप्रियता इतनी है कि इसे अपने भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उन्हें जाना जाता है।

 

मौके पर उत्तम यादव के अलावा प्रीति सिन्हा जैसचाल, पायल सोनी, सावन लिंडा, जयप्रकाश यादव, नितेश वर्मा, राहुल गुप्ता, मोनू विश्वकर्मा, चंदा तिवारी, नीतू बजाज, रोहित यादव और घनश्याम अग्रवाल उपस्थित रहे l