logo

स्पेशल ब्रांच आईजी ने श्रावणी मेले को लेकर जारी किए निर्देश, सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम 

deoghar7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देवघर और बासुकीनाथ में श्रावणी महोत्सव 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू हो रहा है और इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक के सारे पुख्ता इंतजाम पर ध्यान दिया जा रहा है। यह महोत्सव नौ अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कांवरियों के वेश में आतंकी या उग्रवादी भीड़ का फायदा उठाकर किसी घटना को अंजाम न देदे इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। 
इसकी बात की जानकारी स्पेशल ब्रांच के आइजी ने अपनी रिपोर्ट में दिया है। इस रिपोर्ट में श्रावणी मेले के दौरान हुए पूर्व घटनाओं के बार में भी बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के कई धार्मिक स्थलों पर पर इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। और इसी को ध्यान में रखते हुए देवघर और बासुकीनाथ मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा है गया है कि यदि किसी को संदिग्ध वस्तु देखती है तो उसे तत्काल हटाया जाए। बता दें कि इस महोत्सव में देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु पूजा करने के उद्देश्य से आते हैं। 

कांवरिया पथ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जारी निर्देश-

  • कांवरिया पथ के आसपास के गांवों में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाये। 
  • विभिन्न मामलों में पूर्व से वांटेड और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की जाये। 
  • सुनसान और भीड़भाड़ वाले इलाके में समुचित लाइट की व्यवस्था की जाये
  • कांवरिया पथ में पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जाये। 
  • क्षेत्र में तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाये। 
  • कांवरियों के लिए अधिक भीड़ वाले स्थान जैसे मंदिर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड आदि पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाये। 
  • श्रद्धालुओं की कतार में घुसपैठ करने वाले पर निगरानी रखी जाये। 
  • पुलिस की भ्रमणशीलता और उनकी ढीलेपन पर निगरानी रखी जाये। 
  • बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा-व्यवस्था और अन्य लोगों की सुरक्षा-व्यवस्था पर निगरानी रखी जाये। 
  • श्रद्धालुओं व कांवरियों की वैश-भूषा में नशा खिलानेवालों, पॉकेटमार और ठगी करनेवालों पर निगरानी रखी जाये। 
  • महिलाओं के साथ हिन्नतई और छेड़छाड़ की घटना को रोकने की कार्रवाई हो। 
     
Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news jharkhand shrawani mela deoghar deoghar news shrawani mela news