द फॉलोअप डेस्क
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलफ हो रहे अंडर-19 पाँच वनडे मैचों सीरीज के चौथे मैच में तेज शतक बनाने का कारनामा किया है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ हो रहे इस मैच में 78 गेंदों पर 143 रनों की दमदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके के साथ 10 छक्के लगाए। इस मुकाबले के दौरान वैभव इतिहास रचते हुए केवल 52 गेंदों पर शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। इसी के साथ वैभव अंडर-19 वनडे मैच में दुनिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। शतक पूरा करने तक बिहार के इस 14 साल के बल्लेबाज ने 10 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। 
इसके पहले पाकिस्तान के कामरान गुलाम ने 53 गेंदों पर शतक लगाने का कीर्तिमान रचा था। जिसे भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए महज 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। बता दें कि वैभव ने अपना शतक भारतीय पारी के 19वें ओवर में पूरा किया। 
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है जहां वे इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 के खिलाफ हो रहे 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे कर रहे हैं।