logo

IPL 2022 : टूर्नामेंट पर कोरोना का साया! दिल्ली कैपिटल्स के 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

DC.jpg

आज IPL 2022 का 53वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। हालांकि, इससे पहले एक चिंताजनक सूचना मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के 2 नेट-बॉलर कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन खिलाड़ियों को होटल रूम में क्वारंटीन कर दिया गया है। 

 

पहले भी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए है। इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के 2 विदेशी खिलाड़ी टीम सिफर्ट और मिचेल मार्श सहित कोचिंग स्टाफ के 4 सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं। तब मैच को पुणे की बजाय मुंबई में ही कराया गया था। 

 

प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है दिल्ली
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के 10 मैचों में 10 अंक हैं और वो वर्तमान में अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैचों में 6 अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है।