logo

अजीत अगरकर बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर, BCCI ने किया ऐलान

ajit1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अगरकर को टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा बीसीसीआई ने मंगलवार रात की है। बोर्ड ने लिखा, 'अगरकर को टेस्ट मैचों में सीनियरिटी के आधार पर चीफ सिलेक्टर बनाया गया है।' बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 की टीम का चयन अब अगरकर की अध्यक्षता में ही होगा। इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज दौरे के लिए जाने वाली टी-20 टीम का चयन करने के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। बता दें कि इससे पहले यह जिम्मेदारी चेतन शर्मा के कंधों पर थी। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। 


दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी रहे
चीफ सिलेक्टर की रेस में 45 साल के अजीत अगरकर का नाम सबसे आगे चल रहा था।जानकारी हो कि इससे पहले अगरकर दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे। वह हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ बतौर असिस्टेंट गेंदबाजी कोच काम कर रहे थे, हाल ही में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

349 इंटरनेशनल विकेट 

भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर के करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 349 इंटरनेशनल विकेट चटकाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 58, वनडे में 288 और टी-20 इंटरनेशनल में 3 विकेट लिए हैं। अगरकर बतौर एक तेज गेंदबाज साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित उद्घाटन T20 विश्वकप में भारत की विजयी टीम का हिस्सा थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N