logo

ईशान किशन के अलावा झारखंड के ये 3 खिलाड़ी IPL में दिखाएंगे दम

ROBIN.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आईपीएल 2025 का 18वां सीजन 22 मार्च से शानदार तरीके से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का उद्घाटन मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर केवल झारखंड के चार खिलाड़ी ही मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

बता दें कि पिछले साल 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में ‘आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन’ आयोजित किया गया था, जिसमें झारखंड के कुल 8 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। इन खिलाड़ियों में ईशान किशन, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि यादव शामिल थे। हालांकि, फ्रेंचाइजियों ने इनमें से केवल 4 खिलाड़ियों को ही खरीदा। इन चार खिलाड़ियों में ईशान किशन, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज और कुमार कुशाग्र का नाम शामिल है।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा है। वहीं, रांची के रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस और जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस ने 65-65 लाख रुपये में खरीदा है। इसके अलावा, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। ये चारों झारखंड के खिलाड़ी इस बार आईपीएल के मैदान में खेलते नजर आएंगे।