logo

Sports News : गोल्ड जीतने वाली सलीमा टेटे समेत झारखंड की 4 खिलाड़ियों से मिले CM हेमंत, बोले- आपने कमाल कर दिया!

गोल्ड जीतने वाली सलीमा टेटे समेत झारखंड की 4 खिलाड़ियों से मिले CM हेमंत, बोले- आपने कमाल कर दिया!

द फॉलोअप डेस्क:

Sports News: एशियन गेम्स (Asian Games) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Women Hockey Team) की झारखंड की चार खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा, “शानदार झारखंड की हमारी बेटियों...आपने कमाल कर दिया।” भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग सिमडेगा जिले से हैं, जबकि निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली हैं।

झारखंड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

झारखंड की चार बेटियों ने बढ़ाया देश का मान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में झारखंड की इन चारों खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन खिलाड़ियों की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि झारखंड की बेटियां खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन करने का दम रखती हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच की तैयारियां अंतिम दौर में, 5-6 अक्टूबर को मिलेंगे टिकट; सुरक्षा से पार्किंग तक पुख्ता इंतजाम

Tags - Sports News Latest Sports News Asian Games 2026 Indian women hockey team Jharkhand women hockey players