logo

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम घोषित, भुवनेश्वर कुमार का हुआ कमबैक

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम घोषित, भुवनेश्वर कुमार का हुआ कमबैक

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Men's Cricket Team) की घोषणा कर दी है। सबसे बड़ी खबर यह है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar) की टीम इंडिया में वापसी हुई है। जसप्रीत बुमराह को इस दौरे से आराम दिया गया है। बीसीसीआई की सीनियर सलेक्शन कमिटी ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को चुना है। 

 

Tags - BCCIBhuvaneshwar KumarINDvsNZIndia-New Zealand T20 SeriesCricket