द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली। इसके साथ ही पंजाब की उम्मीदें खत्म हो गई। वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। वैभव सूर्यवंशी महज 4 रन ही बना सके वहीं यशस्वी जायसवाल की 27 रन की पारी छोटी रही। कप्तान रियान पराग भी केवल 14 रन ही बना पाए। हालांकि, ध्रुव जुरैल 38, दसुन शनाका 29 और जोफ्रा आर्चर के महज 15 गेंद में 32 रन के बाद रवींद्र जडेजा की 19 रनों की बदौलत राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। मुंबई को 207 का लक्ष्य मिला।
Thank you for backing us. We’re still not celebrating, we’ve got a job to get to. ????
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 24, 2026
See you in the Playoffs, Royals fam ????
मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 175 रन ही बना सकी। टीम की ओपनिंग जोड़ी फिर से नाकामयाब रही। रोहित शर्मा 4 गेंदों का सामना करने के बाद 0 पर आउट हुए, जबकि रियान रिकल्टन ने महज 12 रन बनाए। नमन धीर भी केवल 6 रन ही बना सके। तिलक वर्मा महज 3 रन बनाकर ब्रिजेश शर्मा का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों पर 33 रन की तेज पारी खेली, लेकिन वह मैच फिनिश नहीं कर पाए। सूर्यकुमार यादव ने 60 और विल जैक्स ने 18 गेंदों पर 33 रन बनाया, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था। मुंबई इंडियंस को एक और शर्मनाक हार मिली।
राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में महज 17 रन खर्च करके 3 बल्लेबाजों को आउट किया। नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिला।

पंजाब किंग्स की उम्मीदों को लगा झटका
गौरतलब है कि आज यदि राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला हार जाता तो प्लेऑफ में चौथी पॉजिशन का मजबूत दावेदार पंजाब किंग्स होता। मुकाबले में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम भी थी, लेकिन उसे दिल्ली कैपिटल्स को 45 गेंद शेष रहते या कम से कम 74 रन से हराना पड़ता। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही यह बहस खत्म हो गई।
प्लेऑफ में आरसीबी टॉप पर है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस है। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद और चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है।