logo

प्लेऑफ में पहुंची RCB, पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया; वेंकटेश अय्यर मैन ऑफ द मैच

a1201.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स को 23 से रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। विराट कोहली ने 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंदों पर 45 रन बनाकर आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई। आखिरी में  टिम डेविड ने महज 12 गेंदों पर 28 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु का स्कोर 220 रन के पार पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स की यह लगातार छठी हार है। 

 

पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग की थी
गौरतलब  है कि पंजाब के कप्तान  श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरबीसी को बैटिंग का न्योता दिया था। मौके को भुनाते हुए  आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पंजाब किंग्स के बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सके। बेंगलुरु के 18 प्वॉइंट हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 

पंजाब की शुरुआत काफी खराब रही
222 रन चेज करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही। उसने पहले 19 रन बनाने में ही 3 विकेट गंवा दिया। शशांक सिंह ने अर्धशतक लगाया, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी था। कूपर कोनोली, मार्कस स्टोयनिस ने भी संघर्ष किया लेकिन इससे जीत नहीं आई। शशांक सिंह ने 27 गेंदों में  56 रन की पारी खेली। 

भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन
पंजाब किंग्स को भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती झटका दिया। रसिख सलाम ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलववुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला। पंजाब के लिए हरब्रीत बरार ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला। गौरतलब है कि इस मैच में आरसीबी के लिए रजत पाटीदार की जगह जितेश शर्मा ने बेंगलुरु की कप्तानी की। 

Tags - RCBvsPBKSIPL 2026Virat KohliVenkatesh LyerSports News