logo

कैप्टन कूल के घुटने की हुई सर्जरी, IPL के पहले ही मैच में हुए थे चोटिल

cool.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गई। सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई है। धोनी गुजरात के खिलाफ IPL के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद भी उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी।

बता दें कि आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बाएं घुटने में चोट लग गई थी। लेकिन इसके बावजूद धोनी चेन्नई के लिए फाइनल मैच में खेलने उतरे और टीम को एक बार फिर चैंपियन बना दिया। लेकिन  घुटने की समस्या के चलते धोनी को सर्जरी करवानी पड़ी है। बताया जा रहा है कि आईपीएल का खिताब जीतने के बाद धोनी ने अगले ही दिन डॉक्टर से संपर्क किया था। बाएं घुटने में चोट लगने के बाद धोनी को विकेटकीपिंग में काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आराम नहीं किया और टीम को जीत दिलाने के लिए जान झोंक दी थी। टीम के कोच स्टेमिंग फ्लेमिंग ने कहा कि ''धोनी को इस टूर्नामेंट से पहले ही घुटने में परेशानी थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा।''

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N