द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होगा। इन दोनों टीमों के बीच दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जा रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने पंजाब को 201 रनों का लक्ष्य दिया है। चेन्नई की ओर से कॉन्वे ने नाबाद 92 रन की शानदार पारी खेली। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने 37 और शिवम दूबे ने शानदार 28 रन की पारी खेली।
