द फॉलोअप डेस्क
आईपीएल 2023 में विजेता बनने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रांची स्थित अपने घर समय बिता रहे हैं। माही की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में साक्षी धोनी क्रिकेट प्रेमियों को निराश नहीं करती है। साक्षी अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से धोनी की वीडियो-फोटोज डालती रहती हैं। वहीं घुटने की सर्जरी के बाद पहली बार घोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे है। वहीं उनके साथ उनकी बेटी जीवा धोनी भी वहां मौजूद है। फैंस धोनी की इस वीडियो को बहुत प्रसंद कर रहे हैं।

कुत्तों के साथ खेलते दिखे
जानकारी हो कि धोनी का रांची में एक आलीशान फार्महाउस है। जिसमें वह अकसर अपने परिवार के साथ आते हैं। वहीं धोनी ने चार अलग-अलग ब्रीड के कुत्ते पाले हुए है। जिसके साथ वो खेलते और उन्हें ट्रेनिंग देते हुए नजर आते हैं। इसी बीच शुक्रवार को साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्ट्राग्राम हैडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें धोनी अपने कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि माही कुत्तों की ओर बॉल फेंक रहे हैं जिसे लाने के लिए सभी कुत्ते दौड़ लगा रहे हैं। माही के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद है। इस वीडियो को अबतक 219K लोगों ने लाइक किया है। साथ ही इसपर 1 हजार से लोगों ने कॉमेंट किया है।गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी को कुत्ते काफी अच्छे लगते हैं।

आईपीएल 2023 में सीएसके की शानदार जीत
आईपीएल 2023 में सीएसके ने शानदार जीत हासिल की। रोमांचक फाइनल मुकाबले में CSK ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर पांचवां खिताब अपने नाम किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश आई और डकवर्थ लुईस नियम के चलते चेन्नई को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे हासिल कर चेन्नई पांचवीं बार चैंपिययन बनी। इस जीत के में टीम स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अहम किरादार अदा की।