द फॉलोअप डेस्क
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। उनकी झलक पाने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। भारत की नहीं बल्कि दुनियाभर में धोनी के फैंस मौजूद है। महेंद्र सिंह धोनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है। फिर चाहे वह क्रिकेट मैदान का हो या फिर उसके बाहर का। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक एयरहोस्टेस यात्रा के दौरान उन्हें काफी सारी चॉकलेट्स ऑफर करती दिख रही है।

एयरहोस्टेस ने दिया प्यारा सरप्राइज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ इकॉनमी क्लास फ्लाइट में ट्रेवल कर रहे हैं। अचानक से एक एयर होस्टेस चॉकलेट और अन्य गिफ्ट्स से भरी हुई ट्रे के साथ एमएस धोनी के पास पहुंचती है। उन्हें एक शानदार रोमांटिक सरप्राइज देती है। इस दौरान वो धोनी को कुछ बोलती है, जिसके जवाब में धोनी उन्हें स्माइल देते हुए थैंक यू बोलते हैं। फिर एयर होस्टेस उन्हें एक हैंड रिटन नोट भी देती है। जिसे पढ़कर धोनी मुस्कुराते हैं। धोनी ट्रे में से एक चॉकलेट उठाकर बाकी वापस कर देते हैं और कहते हैं ये काफी है। धोनी और एयर होस्टेस की ऐसी केमेस्ट्री देखकर साक्षी भी हैरान रह जाती हैं। इस दौरान माही अपने टैबलेट में कैंडी क्रश खेलते नजर आए। जिसके बाद ट्विटर पर कैंडी क्रश का हैशटैग वायरल होने लगा।
MS Dhoni - the crowd favourite. pic.twitter.com/ltpud9P9Jj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 25, 2023

कुत्ते के साथ खेलते दिखे धोनी
आईपीएल 2023 में विजेता बनने के बाद धोनी (MS Dhoni) इनदिनों रांची स्थित अपने घर समय बिता रहे थे। इसी बीच साक्षी अक्सर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से धोनी की वीडियो पोस्ट किया था। घुटने की सर्जरी के बाद पहली बार घोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे है। वहीं उनके साथ उनकी बेटी जीवा धोनी भी वहां मौजूद है। फैंस धोनी की इस वीडियो को बहुत प्रसंद किया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N