logo

क्रिकेट : थाला! यू विल ऑलवेज बी माई कैप्टेन..., फैंस की कही इस बात पर धोनी की ऐसी थी प्रतिक्रिया

thala.jpg

डेस्क: 

थाला! यू विल ऑलवेज बी माई कैप्टेन। इसका हिंदी मजनून कुछ यूं है कि थाला, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। दोनी के लिए ये शब्द कई बार कहा गया है। याद कीजिए। जब धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ी थी तो नए कप्तान विराट कोहली ने ऐसा कहा था। हाल ही में जब धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ी तो, नए कप्तान रविंद्र जडेजा ने ऐसा कहा था। सवाल है कि फिर अभी ये किसने कहा। दरअसल, इस बार एक फैन ने धोनी को कहा कि आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे। 

 

धोनी से जुड़ा ये वीडियो हुआ वायरल
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी प्रैक्टिस सेशन के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ होटल में जा रहे हैं। तभी उनका एक फैन कहता है कि, थाला!..थाला! यू विल ऑलवेज बी माई कैप्टेन। जवाब में धोनी फैन की ओर मुस्कुरा कर देखते हैं औऱ हाथ हिलाकर उसका अभिवादन स्वीकार करते हैं। बता दें कि धोनी इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। उनकी टीम भले ही पहला मुकाबला हार गई हो लेकिन कैप्टन कूल ने बेहतरीन फिफ्टी लगाई। 

 

बतौर खिलाड़ी और कप्तान बेहद है सम्मान
धोनी के लिए फैन ने जो कहा, वो दिखाता है कि बतौर कप्तान और खिलाड़ी उनका कितना सम्मान है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन शुरू होने से महज 2 दिन पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। हालांकि, क्रिकेट के पंडितों को इससे हैरानी नहीं हुई क्योंकि रिटेंशन में जब उन्होंने खुद के ऊपर रविंद्र जडेजा को तरजीह दी तभी स्पष्ट हो गया था कि धोनी विरासत सौंपने जा रहे हैं और बतौर खिलाड़ी टीम के मेंटॉर बन रहेंगे। 

 

क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी
बता दें कि धोनी को क्रिकेट जगत में सबसे सफल कप्तान के रूप में जाना जाता है। धोनी को 2007 विश्व कप से कुछ ही दिन पहले टीम इंडिया की कप्तानी दी गई थी। धोनी ने बतौर कप्तान अपने पहले ही अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में टीम को जीत दिला दी। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 का विश्व कप जीता। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। कई बार एशिया कप का खिताब जीता। इंडियन प्रीमियर लीग में भी धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी को 4 खिताब दिलाये। यही नहीं! चैंपियंस लीग का भी खिताब दिलाया।