logo

INDvsWI : भारत-वेस्टिंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच आज, शुभमन गिल नहीं करेंगे टीम इंडिया के लिए ओपनिंग 

india_vs_westindies_test.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत और वेस्टिंडीज के बीच आज से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होगी। दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच वेस्टिंडीज के डोमिनिका के विंडसर पार्क मैदान पर होगा। बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मे ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली शिकस्त के बाद यह भारत का पहला टेस्ट मैच होगा। इस वेस्टिंडीज दौरे पर भारतीय टीम दो टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी।

 
इन खिलाड़ियो को मिल सकता है मौका 
भारत की टीम मे इस श्रृंखला के लेकर कई बड़े बदलाव किये गए है। कप्तान रोहित शर्मा के नेत्तित्व मे खेल रही इस टीम मे कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जायेगा। आइपीएल मे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जयसवाल को टेस्ट कैप मिलेगा और साथ ही इशान किशन को भी इस मुकाबले मे मौका दिया जा सकता है।  टीम के अनूभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया है तो गेंदबाज़ी की कमान मोहम्मद सिराज संभालेंगे। साथ ही जयदेव उनादकट और शारदुल ठाकुर भी होगे।


भारत को मिले नए नंबर 3 
भारत के प्रमुख खिलाड़ी और लंबे समय से नंबर 3 का भार संभाले हुए चेतेश्वर पूजारा इस श्रृंखला मे टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनका स्थान अब तक ओपेनिंग कर रहे शुभमन गिल लेंगे। वहीं गिल की जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करेंगे।  नंबर 4 पर विराट कोहली खेलेंगे। उनके साथ टीम मे वापसी कर उप कप्तान बने अजिक्या रहाणे रहेंगे। 


भारत  की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (c) , यशस्वी जयस्वाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, इशान किशन, रविंद्र जडेजा, रविचंद्र अश्विन, शार्दुल ठाकुर, महोम्मद सिराज, जयदेव उनादकट
वेस्टिंडीज की संभावित प्लेइंग 11
क्रेग ब्रैथवेट (c), टेगेनरीन चंद्रपौल, किक्र मैकेंजी, एलिक अथानाजे, जेर्मे ब्लैकवुड, रखीम कौर्नवाल, जेसन होल्डर, जोशुआ डा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, अलजारि जोशेफ, केमार रोच

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N