logo

मैंने उन्हें...विराट को कप्तानी से हटाने पर क्या बोले गांगुली

virat_ganguly.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने विराट कोहली से हुए कप्तानी विवाद पर सफाई दी है। गांगुली ने ये दावा किया है कि कोहली को उन्होंने कप्तानी के पद से नहीं हटाया है। विराट ने नवंबर 2021 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, विराट उस समय वनडे और टेस्ट के कप्तान बने रहना चाहते थे, लेकिन उस समय BCCI को ये मंजूर नहीं था कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान हो।

गांगुली ने कही ये बात
एक कार्यक्रम के दौरान सौरभ गांगुली ने कहा है कि मैने पहले भी कई बार यह कहा है कि कोहली ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। जब उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी तब मैने उन्हें ये साफ कह दिया था कि टी20 और वनडे में अलग-अलग कप्तान नहीं हो सकता है। अगर वह टी-20 में कप्तानी नहीं करेंगे तो सीमित प्रारूप की कप्तानी छोड़ दें। मैने विराट से कहा था कि टी-20 का अलग और वनडे का अलग कप्तान सही नहीं होगा।

खबर आई थी सौरभ गांगुली रोहित शर्मा को कप्तान बनाने चाहते थे

बता दें कि विराट कोहली ने एमएस धोनी के 2017 में वनडे और टी-20 की कप्तानी के बाद कप्तानी संभाली थी। इसके बाद 2019 वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद खबर आई थी कि सौरभ गांगुली रोहित शर्मा को कप्तान बनाने चाहते थे इसलिए उन्होंने आपसी विवाद के चलते विराट कोहली को कप्तानी से हटा दिया