द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (KDCA) के कथित मनमाने रवैये, अंडर-16 मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने और कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कोडरमा के पूर्व खिलाड़ियों एवं विभिन्न क्रिकेट क्लबों के पदाधिकारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 23 नवंबर 2026 से रांची के खुटे ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आंदोलनकारियों ने इस मामले में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि KDCA से जुड़े अंडर-16 मामले में जांच के दौरान दोषी पाए जाने की बात सामने आने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा एसोसिएशन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए विशाल सूद, हर्ष सिंह और हेमंत कुमार विशेष रूप से जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
.jpeg)