logo

पेरिस ओलंपिक- : भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया, 3-2 से दी मात

paris_hockey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पेरिस ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया है। ओलिंपिक हॉकी के इतिहास में भारत ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि अभिषेक ने एक गोल किया। यह जीत भारतीय हॉकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और उन्हें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद है। सभी ग्रुप मैचों के पूरा होने के बाद यह तय होगा कि भारत का सामना किस टीम से होगा।

Tags - Paris Olympic Olympics2024 Olympics Summer OlympicsParis 2024Olympic Games SportsAthletes Hockeyपेरिस ओलंपिक