logo

World Cup 2023 : क्रिकेट के महाकुंभ का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान में भिड़त

world_cup1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत करने जा रहा है। जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। ICC ने आज मुंबई में एक मीडिया ब्रीफ कर वर्ल्ड कप शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में BCCI सचिव जय शाह और श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इवेंट में पहुंच चुके हैं। 46 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ की शुरूआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मुकाबला होगा। 


तीन नॉकआउट सहित 48 मैच खेले जाएंगे
46 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में तीन नॉकआउट सहित 48 मैच खेले जाएंगे। भारत पहली बार पूरे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले, भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ मिलकर इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

10 वेन्यू में खेले जाएंगे मुकाबले
वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले 12 शहरों में खेले जा सकते हैं। जिसमें अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम), चेन्नई (एमए चिदम्बरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम), धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम), गुवाहाटी (असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम), हैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल), कोलकाता (ईडन गार्डन), लखनऊ (इकाना क्रिकेट स्टेडियम), इंदौर (होलकर स्टेडियम), मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम) और राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम) शामिल हैं।


10 टीमें ले रही हैं हिस्सा
इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें भाग लेंगी। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए होस्ट भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालिफाई किया है। अब बाकी दो टीमें क्वालिफायर राउंड से आएंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N