logo

INDvsZIM 3rd T20 : 23 रन से जीता भारत, जिम्बावे के काम नहीं आई मेयर्स-मदांदे की पारी

a6612.jpeg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क: 

हरारे में खेले जा रहे तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बावे को 23 रन से हरा दिया। भारत के दिए 183 रन के जवाब में जिम्बावे ड्योन मेयर्स के नाबाद 65 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 159 रन ही बना सकी। मेयर्स के अलावा क्लाइव मदांदे ने 27 रनों की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा महज 15 रन ही बना सके। जिम्बावे के 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। भारत के लिए खलील अहमद ने 1, आवेश खान ने 2 और वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। 

शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाया
गौरतलब है कि इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर्स गिल और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल 27 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुये। शुभमन गिल ने अर्शतक लगाया। 66 रन की पारी में गिल ने 7 चौका और 3 छक्का लगाया। पिछले मैच में सेंचुरी बनाने वाले अभिषेक शर्मा इस मैच में महज 10 रन बनाकर सिकंदर रजा का शिकार बने। रितुराज गायकवाड़ ने 28 गेंद पर 4 चौका और 3 छक्कों से सजी 49 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 12 रनों का योगदान दिया। 

जिम्बावे के लिए सिकंदर रजा ने 2, मुजाराबानी ने 2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। 

Tags - CricketINDvsZIMINDIA Zimbave 3rd T20 MatchSports News