logo

बड़ी खबर : शुभमन की डबल सेंचुरी के दम पर 4 साल बाद न्यूजीलैंड से वनडे मैच जीता भारत

1161.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर 4 साल के बाद न्यूजीलैंड को भारत ने वनडे मैच हराया। न्यूजीलैंड से तीन वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया। भारत के 8 विकेट पर बनाए गए 349 रन के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की ओर से जोरदार फाइट की गई। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन आखिर में वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। बताते चलें कि भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। गिल ने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए। इस जीत से पहले 2019 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था। इसके बाद से 8 मुकाबले खेले गए। किसी में भी भारतीय टीम को जीत नहीं मिल पाई थी।

ये रहे जीत के हीरो
1. भारत का बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप होने के बाद भी ओपनर शुभमन गिल ने पारी संभाल कर रखी। उनके 208 रन की पारी की बदौलत टीम का स्कोर 349 खड़ा किया।

2. मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान 2 मेडन ओवर्स भी उन्होंने फेंके।

3. जीत की ओर बढ़ रही न्यूजीलैंड की टीम का आखिरी विकेट शर्दुल ठाकुर ने हासिल की। 7.2 ओवर में 54 रन देकर उन्होंने 2 विकेट चटकाए।