द फॉलोअप डेस्क
BCCI ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अगले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच और वनडे सीरीज खेला जाएगा। इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है। अजिंक्य रहाणे को टेस्ट सीरीज के लिए उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। टेस्ट टीम में बात करें तो बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाज उमेश यादव को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं शमी को आराम दिया गया है। इसके साथ ही आईपीएल में अपने बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड को जगह मिली है। साथ ही तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

संजू सैमसन की हुई वापसी
वनडे की बात करें तो विकेटकीपर संजू सैमसन की वापसी हुई है। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाजों जयदेव उनादकट और मुकेश कुमार को टीम में जगह मिली है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। वहीं टीम के उप कप्तान हार्दिक पंड्या है।

भारतीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर) और नवदीप सैनी।
भारतीय वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N