logo

झारखंड की रफ्तार : पूनम कुमारी ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता ब्रॉन्ज

POONAM011.jpg

रांची 
पूनम कुमारी ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। झारखंड की इस होनहार धाविका ने हरियाणा के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित 400 मीटर रेस में 55.66 सेकंड का समय दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
26 से 30 नवंबर 2025 तक चल रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर–19 बालक एवं बालिका टीम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में हिस्सा ले रही है। टीम को कोच एवं मैनेजर ज्ञान प्रकाश, हिमाद्री मुर्मू और सिद्धू किस्कू मार्गदर्शन दे रहे हैं।


पूनम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग के साथ-साथ जेएसएसपीएस के एथलेटिक्स कोच प्रेम और नरेश कुजूर ने बधाई दी है। राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News