रांची
झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी एक बार फिर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। 3 से 5 फरवरी 2026 तक राजस्थान में आयोजित होने वाले पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम आज रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस अवसर पर खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं।
पुरुष वर्ग से झारखंड टीम में कप्तान सनोज महतो के साथ मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, अंगद कुमार, प्रमोद कुमार और राजेश कुमार मेहता शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में कप्तान महिमा उरांव के नेतृत्व में अनीता तिर्की, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, जयश्री कुमारी, पूनम कुमारी और तारामणि लकड़ा टीम का हिस्सा हैं।

इस मौके पर पतरस तिर्की ने कहा कि झारखंड के इन दिव्यांग खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से सचिव सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की और आनंद प्रसाद गोप ने खिलाड़ियों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
.jpeg)