logo

36वां राष्ट्रीय खेल : झारखंड की महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, यूपी को हराया

hoc.jpg

रांचीः 
गुजरात के राजकोट में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में अब तक झारखंड का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा है। एक के बाद एक कई पदक हमारी झोली में आते जा रहे हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर यह आयी है कि झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने ने यूपी को 6-1 से हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की की है। जहां झारखंड की टीम का मुकाबला पंजाब और गुजरात के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 


यूपी को रौंदा
मैच का पहला गोल 11वें मिनट मे ब्यूटी डुंगडुंग ने किया। दूसरा गोल 25 मिनट में विनिमा धान ने और मध्यांतर से पहले तीसरा गोल 27वें मिनट में संगीता ने किया। टीम 3-0 से आगे थी। मध्यांतर के बाद संगीता ने 31वें, दीपिका सोरेंग ने 37वें प्रमीला सोरेंग ने 45वें मिनट में गोल किया औऱ6-0 की बढ़त दिला दी। चौथे कार्टर में यूपी ने एक गोल किया। यूपी की ओर से प्रीति दुबे ने 55 वें मिनट में एकमात्र गोल किया।