logo

सफलता : अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड ने जीते 16 स्वर्ण सहित 31 पदक

871.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोलकाता के एनकेडीए कम्युनिटी सेंटर में संपन्न अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 8 रजत पदक व 7 कांस्य पदक सहित कुल 31 पदक जीता। झारखंड के 4 वर्षीय आर्यमन जैन ने अपने दोनों स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीतकर देश का खाता खोला। वहीं, पुरुष वर्ग में भाग ले रहे झारखंड के राकेश तिर्की ने अपने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद देश का झंडा लहरापे के साथ राष्ट्रीय गान से पूरा स्टेडियम गुलजार हुआ। वहीं, अंजली कुमारी, मयंक कुमार दास, रूप मल्लिक, कुमारी मीनाक्षी ने भी अपने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए।

19 खिलाड़ी झारखंड से हुए थे शामिल
इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल 19 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए और 31 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। इमा के अध्यक्ष संसाइ ने कहा कि खिलाड़ी काफी महीने से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। विजेता खिलाड़ियों के लिए जल्द ही प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। सफल खिलाड़ियों को महिला कोच स्वस्तिका तरफदार, अविनाश जैन, काकुली मल्लिक, राम कृष्ण मुर्मू, संजय कुमार, रानी कुजूर, अमित कुमार कच्छप और फूल कुमारी कच्छप आदि ने बधाई दी।

इन्होंने जीता पदक
आर्यमन जैन – काता में स्वर्ण, कुमीते में स्वर्ण
आरोही  भूमि कच्छप – काता में रजत, कुमिते में कांस्य
एलिसन रूपाल – काता में रजत
मयंक कुमार दास – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
साहिल कुमार महतो – काता में कांस्य
आशाइन जुरिएल मिंज – काता में कांस्य, कुमिते में रजत
अक्षज जैसवाल – काता में रजत
एरोन क्रिस्टीन मिंज – काता में ब्रोंज
अंजली कुमारी – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
रूप मल्लिक – काता में स्वर्ण, कुमिते स्वर्ण
काजल कुजूर – काता रजत
अदीबा नाज़ – काता में रजत, कुमिते में कांस्य
त्रिविक्रम रॉय – काता में स्वर्ण
कुमारी मीनाक्षी – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण
सुहानी कुमारी – काता में कांस्य, कुमिते में कांस्य
कृतिका कुमारी –काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत
आयुष धीवर – काता में स्वर्ण
कुमार अरिंदम – काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत
राकेश तिर्की – काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण